ब्रेकिंग
भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ... मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन में हरदा जिले के गौसेवकों को किया सम्मानित, हरदा... Harda news: मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर योग दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि रहटगांव: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक को पकड़ा , 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त बड़ी खबर :  ट्रेलर और बोलेरो की भीषण टक्कर हादसे मे 9 लोगों की मौत Big breaking news मोरगढ़ी: बाइक से गिरे तीन युवक एक की मौत दो गंभीर घायल अजब गजब :- युवक को सांप ने काटा कुछ ही देर में तड़प तड़प कर सांप की हुई मौत: युवक अस्पताल में भर्ती मध्यप्रदेश : हैवान दरिंदो ने मजदूरी करने आई आदिवासी युवती का किया अपहरण: युवती को 7 दिन तक बंधक बना... MP BIG NEWS: रेंजर माधव सिकरवार का 'सिंघम' ऑपरेशन: माफिया से मुक्त कराई 149 हेक्टेयर वन भूमि

लोकायुक्त ने पांच हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी घूस

मकड़ाई समाचार कटनी। मध्यप्रदेश में रिश्वखोर सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक हल्का पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने बरही तहसील में पदस्थ पटवारी जयप्रकाश सिंह को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त पुलिस बताया कि आरोपी पटवारी के द्वारा राज किशोर से नामांतरण के दस्तावेजों को कंप्यूटर में चढ़ाने की एवज में 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत आवेदक राजकिशोर ने लोकायुक्कत से की थी।

योजना के मुताबिक आज बड़ी तहसील में आरोपी पटवारी जेपी सिंह को प्रार्थी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी से घूस की राशि 5 हजार बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जानकारी रेखा प्रजापति, लोकायुक्त निरीक्षक ने दी।