jhankar
ब्रेकिंग
डबरा में फर्जी डॉक्टर बना सरकारी शिक्षक: महिला को गलत इंजेक्शन से पैर में गंभीर संक्रमण भोपाल: केमिकल रिपनर से पकाए जा रहे थे आम-तरबूज खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, कई दुकानों पर कार्रवाई बिग न्यूज हरदा : मजदूरों से भरा हुआ पिकअप वाहन पलटा ,कई मजदूर घायल, जिला अस्पताल भिजवाया ! हरदा: भाजपा का वैचारिक महाअभियान कल से प्रारंभ: जनसंघ से भाजपा तक की गौरवशाली यात्रा पर आधारित विशेष... खिरकिया में आरोह शिविर कबड्डी खो खो कराते खेल की बारीकियां सीख रहे बच्चे सांड की रस्सी से गला दबाकर हत्या,सरफिरे युवक पर हत्या की आशंका, एक ही गांव में दूसरी बार हुई घटना, क... PM सड़क योजना की सड़कें गड्ढों में तब्दील : ग्रामीणों का सब्र टूटा: मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोल... जनसुनवाई में की शिकायत : वार्ड 14 में नए पोल लगने के बाद भी पुराने बिजली के पोल बने खतरा Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी !

लोहे के सरियाें से भरे ट्रक के नीचे जा घुसे बाइक सवार की मौके पर मौत, छात्रा घायल

मकड़ाई समाचार दमोह। देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने एक सरिया से भरे ट्रक में बाइक सवार युवक घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक छात्रा घायल हो गई। काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल भिजवाया वहीं छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

- Install Android App -

बताया गया है कि जबलपुर नाका कलेक्ट्रेट के सामने होटल का संचालन करने वाले संतोष गुप्ता गुरुनानक स्कूल से अपने भतीजे की फीस भरकर लोट रहे थे और कक्षा 12वीं की छात्रा महक झारी गुरु नानक स्कूल से अपना माइग्रेशन लेकर आ रही थी। पालीटेकनिक कॉलेज के सामने सड़क पर एक लोहे के सरियों से भरा ट्रक खाली हो रहा था। तभी छात्रा और बाइक सवार युवक आपस में टकरा गए, जिससे छात्रा को बचाने के प्रयास में युवक ट्रक के नीचे जा घुसा और छात्रा दूर गिर गई। पुलिस को सूचना दी गई।

युवक को ट्रक के नीचे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सरिया भरा होने के कारण काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला जा सका और जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल छात्रा महक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है कि युवक छात्रा को बचाने के प्रयास में किस तरह ट्रक के नीचे जा घुसा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।