jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

वार्ड क्रमांक 5 की निर्दलीय प्रत्याशी ने एसपी हरदा से लगाई सुरक्षा की गुहार, भाजपा प्रत्याशी के परिजनों पर धमकाने का लगाया आरोप

मकड़ाई समाचार हरदा। वार्ड क्रमांक 5 की निर्दलीय प्रत्याशी ने एसपी हरदा से सुरक्षा की गुहार लगाई है। निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मी बाई प्रजापति ने एसपी को एक शिकायती आवेदन दिया। महिला प्रत्याशी का आरोप है कि अशोक राठौर व अन्य ने उसे धमकी दी है। आवेदन के अनुसार अशोक व उसके परिजनों ने बैतूल जाकर पीड़िता के भाई राजू पवार को भी धमकाया है। मालूम हो वार्ड 5 से अशोक राठौर की पत्नी भाजपा की नगरपालिका हरदा पार्षद चुनाव की प्रत्याशी है। मतदान 6 जुलाई को होगा। देखना यह है पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। इस संबंध में अशोक कुमार राठौर से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि आरोप झूठे है मेने उसे किसी भी प्रकार से कोई धमकी नही दी। अगर उसे धमकाया हो तो वो ऑडियो वीडियो सबूत पेश करे।

यह है शिकायत आवेदन

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा जिला हरदा म० प्र०

- Install Android App -

आवेदिका – श्रीमति लक्ष्मीबाई पति रघुवीर प्रजापति निवासी वार्ड क्रमाक 06. खेडीपुरा जैन मंदिर के पास हरदा , वार्ड क्रमांक 06 की निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी

विषय- अशोक राठौर, लोकेश, अशुल पिता अशोक राठौर सभी निवासी वार्ड क्रमांक 05 घंटाघर रोड जैन धर्मशाला के पास हरदा जिला हरदा के द्वारा वार्ड क्रमांक 06 की निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी लक्ष्मीबाई एव उसके परिवार के लोगों को डराये धमकाये जाने एवं पुत्रों के साथ मारपीट करने की धमकी दिये जाने बाबत तथा आवेदिका को सुरक्षा प्रदान किये जाने बाबत

निवेदन है कि मै श्रीमति लक्ष्मीबाई पति रघुवीर प्रजापति निवासी वार्ड क्रमाक 06. खेडीपुरा जैन मंदिर के पास हरदा, करती हूँ तथा मेरे द्वारा चार्ड क्रमांक 06 से नगरपालिका परिषद हरदा के पार्षद पद हेतु निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी हेतु नामाकन दाखिल किया गया है। अशोक राठौर लोकेश, अशुल पिता अशोक राठौर सभी निवासी वार्ड क्रमाक 05 घंटाघर रोड जैन धर्मशाला के पास हरदा जिला हरदा के द्वारा मेरे यार्ड से ही पार्षद प्रत्याशी का फार्म भरा है, उक्त अशांक राठौर एवं उसके पुत्रो एवं उसके सहयोगीयों के द्वारा मुझे फार्म करने के साथ ही धमकी दी कि यदि मेने फार्म नहीं उठाया तो यह मेरे साथ किसी भी तरह की घटना दुर्घटना करवा देंगे। मेरे द्वारा उन लोगो की बातों को अनसुना करते हुये अपना फार्म वापस नहीं लिया तो अब यह लोग मुझे तथा मेरे पुत्र उमेश प्रजापित तथा उसके सहयोगी लोगों की चुनाव प्रचार करने से रोक रहे हैं तथा अशोक तथा उसके पुत्र मेरे पुत्र को आहत करने के लिये योजना बना रहे है तथा मेरे घर आकर धमकी देकर गये है कि तेरा पुत्र यदि चुनाव प्रचार करते दिखा तो उसे हम जान से खतम कर देंगे। श्रीमान जी मुझे आशंका है कि उक्त अशोक राठौर, लोकेश, अशुल पिता अशोक राठौर के द्वारा मेरे चुनाव प्रचार में बाधा बनकर मुझे नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा हैं तथा ये लोग मुझे व मेरे पुत्र के साथ कोई भी अनहोनी घटना कारित कर सकते हैं और मुझे मेरे पुत्र तथा मेरे सहयोगीयों को किसी झूठे केस में फसवा कर मेरा चुनाव प्रभावित करने की पूर्ण कोशिश करेगे। उक्त लोग मेरे भाई राजू प्रजापति निवासी चिचोली जिला बैतूल के घर जाकर रात्रि में उन्हें भी धमकी देकर आया है कि तू अपनी बहन को बोलकर अपना फार्म उठवा ले नही तो तुम्हारे भांजे उमेश प्रजापति को जान से खतम कर देंगे तेरी बहन का मकान तुडवा देंगे . उसका हरदा में जीना मुश्किल कर देंगें। मुझे लगातार उक्त अशोक राठौर, लोकेश, अंशुल पिता अशोक राठौर के द्वारा धमकिया दी जा रही है तथा मेरे चुनाव प्रचार को रोका जा रहा है। इस कारण मेरे द्वारा यह आवेदन पत्र श्रीमान को प्रस्तुत करना आवश्यक हुआ है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि अशोक राठौर, लोकेश, अंशुल पिता अशोक राठौर सभी निवासी वार्ड क्रमांक 05 घंटाघर रोड जैन धर्मशाला के पास हरदा जिला हरदा के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जाकर आवेदिका प्रत्याशी एवं उसके परिवार के जान माल की सुरक्षा किये जाने की कृपा करे।