jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

‘‘विकास यात्रा’’ में टिमरनी विधायक शाह ने हितग्राहियों को दिये स्वीकृति पत्र

आरती व हेमन्त को मिला जन्म प्रमाण पत्र, निशिता बनी लाड़ली लक्ष्मी
मकड़ाई समाचार हरदा।
टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में विकास यात्रा के दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया जा रहा है तथा ग्रामीणों को विकास कार्यो की जानकारी देने वाली पुस्तिका वितरित की जा रही है। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को मौके पर ही स्वीकृति पत्र भी वितरित किये जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को टिमरनी क्षेत्र के ग्राम डेहरिया में आरती व हेमन्त के जन्म प्रमाण-पत्र बनाये गये तथा ग्राम चन्द्रखाल में कुमारी निशिता को लाड़ली लक्ष्मी का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। विकास यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र टिमरनी के ग्राम सिंगोदा, बडझिरी, लाखादेह, चुरनी, बापचा, बोबदा, इन्द्रपुरा, बांसपानी, रूटूबर्रा व बंशीपुरा पहुँची। विकास यात्रा के दौरान टिमरनी विधायक श्री संजय शाह ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए तथा विकास कार्यों का लोकार्पण व शुभारम्भ किया।