jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार

Mp Election 2023: आज 15 नवंबर बुधवार की शाम 6 बजे को चुनाव प्रचार थम जायेगा, मतदान के 48 घंटे पहले बंद होगा चुनाव प्रचार

मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार बंद, 15 नवंबर के बाद नहीं मिलेगी रैली की अनुमति –

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : मध्य प्रदेश में विधानसभा 2023 की 230 सीटों और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के तहत 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान है।दोनो राज्यो में आज 15नवंबर बुधवार की शाम 6 बजे को चुनाव प्रचार थम जायेगा। ऐसे में दोनो प्रमुख पार्टी भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी अपने अपने समर्थको के साथ क्षेत्र की जनता को लुभाने के लिए पूरा जोर लगा रहे है। दोनो राज्यों में विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस और बीजेपी के बीच यहां सीधा मुकाबला है। अब दोनो पार्टियों के वरिष्ठ नेतृत्व और प्रत्याशी दोनो पुरजोर कोशिश में लगे है। आज शाम 6 बजे के बाद मध्य प्रदेश में और 5 बजे छत्तीसगढ़ में प्रचार का शोरगुल थम जाएगा।इसके बाद के दो दिन में सभी दलों के नेता और प्रत्याशियों का पूरा जोर बूथ स्तर पर मतदाताओं को साधने में रहेगा।मतदान 17 नवंबर को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में पांच करोड़ 60 लाख मतदाता मतदान करेंगे जिनका 3 दिसंबर को परिणाम आएंगे।पिछले पांच साल में मध्य प्रदेश में 25 लाख मतदाता बढ़े हैं।छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत 7 नवंबर को 20 सीटों के लिए मतदान हो चुका है। अब सबकी निगाहें 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव पर रहेगी।