jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार

Breaking News एमपी : भाजपा प्रत्याशी के मंच से बिगडे़ बोल कांग्रेसियो को लताड़ा तुम्हारे बाप ने दूध पिलाया है तुम्हारी औकात ही क्या है

भाजपा प्रत्याशी और उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. मोहन यादव ने मंच के दौरान कांग्रेसियो को सीधे सीधे धमकाया , ज्ञात हो कि पिछले चुनाव के दौरान यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ता को मां बहन की गालियां भी दी थी।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन : मप्र विधान सभा चुनाव में प्रचार के दौरान उच्च शिक्षामंत्री द्वारा मंच से कांग्रेस के लिए बोल गए शब्दो और भाषा शैली की चर्चा बहुत जोरो पर है। वहीं लोग इसे गलत भी बता रहे है। कम से कम उन्हे अपने शिक्षा विभाग की शालीनता का ध्यान रखना चाहिए। जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव शाम को टावर चौक पर बीजेपी की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जोश में अपना आपा खोते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला कर दिया और धमकाते हुए कहा कि देखो रे कांग्रेसियों तुम्हें उज्जैन की जनता ने चार.चार बार धूल चटाई है फिर भी तुम्हारी औकात ठिकाने नहीं आई है। तुमने जीवन में सिर्फ उल्टे.पुल्टे काम ही किए हैंए तुम गुंडागर्दी के अलावा और कुछ जानते भी नहीं हो तुम्हें जनता ठिकाने लगाएगी। जहां से तुम आए हो वहां वापस पहुंचाएगी। तुम उज्जैन के काम में होने वाले विकास में अड़ंगा लगाओगे…? तुम्हारे बाप ने दूध पिलाया है, तुम्हारी औकात क्या है।
चुनावी के सभा के दौरान वहां लोगो ने जरुर तालियां बजाई है लेकिन जब बाद में इसका विडियों वाचरल हुआ। चर्चा फैली तो लोग इसकी निंदा कर रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव व उनका परिवार की अपनी मान प्रतिष्ठा है। प्रत्याशी के पिता प्रेमनारायण यादव पूर्व महापौर और निगम सभापति और यादव समाज में प्रतिष्ठित पदो परं आसीन रहे है मोहन यादव के बयान से समाज के लोग भी नाराज हो रहे हैं। राजनैतिक आरोप प्रत्यारोप लगते है मगर उनकी भाषा शैली में शालीनता भी हो और किसी के व्यक्तिगत आरोप नही लगने चाहिए।

 बीजेपी प्रत्याशी डॉ मोहन यादव को चुनावी सभा के दौरान इस प्रकार के शब्दों का उपयोग नहीं करना चाहिए था। याद रहे कि विधानसभा चुनाव 2018 में भी डॉ मोहन यादव ने मतदान के दिन कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को मां बहन की गालियां दी थी, जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था।