jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda: हरदा कांग्रेस करेगी आज शहर में जनसंपर्क, घंटाघर चौक पर दोपहर में होगी आमसभा

हरदा : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस करेगी घंटाघर चौक पर आमसभा करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गगन अग्रवाल ने बाताया कि बुधवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामकिशोर दोगने के द्वारा हरदा शहर के गुर्जर बोर्डिंग से दोपहर 12:30 बजे जनसम्पर्क शुरू किया जाएगा जोकि नेहरू स्टेडियम, अस्पताल चौराहा, नारायण टाकीज चौराहा होते हुए घंटाघर बाजार तक जनसम्पर्क किया जाएगा एवं उसके बाद दोपहर 2 :30 बजे स्थानीय घंटाघर चौक पर कांग्रेस पार्टी की आमसभा होगी जिसे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामकिशोर दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व नपा अध्यक्ष हेमंत टाले, पूर्व नपा अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, लक्ष्मीनारायण पँवार तथा दिनेश यादव, अवनी बंसल एवं अन्य वक्ता संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने आम नागरिकों एवं समस्त कार्यकर्ताओं से अगृह किया हैं कि वह अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर जनसम्पर्क एवं आम सभा को सफल बनाए।