jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Breaking News: कांग्रेस प्रत्याशी के भतीजे और सहयोगी पर हुआ जानलेवा हमला, आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर

कांग्रेस चुनाव संचालक और उनके सहयोगी पर हमला हुआ दोनों को गंभीर हालत में भोपाल रैफर किया गया है।हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है ।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायसेन : जिले की सिलवानी विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी के भतीजे ओर एक सहयोगी पर हमले की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात को रोसरा घाटी मेें उन पर जानलेवा हमला किया गया है। हमले के पीछे भाजपा समर्थकों का हाथ है।बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम रोसरा घाटी में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल के चुनाव कार्यालय के संचालक अवधेश पटेल और उनके साथी राम सिंह लोधी पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।चैक चैराहो पर हमले की चर्चा भी हो रही है। वही घायल अवधेश पटेल और रामसिंह लोधी को भोपाल रिफर कर दिया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की खबर आग की तरह फैल गए कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल अपने सैंकड़ो समर्थको के साथ अस्पताल पहुंचे।पुलिस अधिकारियों ने उन्हे संयम बरतने को कहा है। वही भारी संख्या मंे पुलिस बल क्षेत्र में तैनात किया गया है। वहीं अब दोनो प्रमुख राजैनैतिक दल कांग्रेस और भाजपा में तनाव हैं प्रशासन द्वारा शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।क्षेत्र में घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया। चुनाव होने के कारण रिटर्निंग आफिसर सौरभ मिश्रा सहित पुलिस प्रशासन पूरी तरह चैकन्ना है।