jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! अब परिवार को मिलेगा ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्ष... यातायात बाधित करने पर पुलिस सख्त बोलेरो वाहन जप्त, पुलिस ने चालक पर केस दर्ज किया  आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ...

Big News: प्रधानमंत्री मोदी के मेगा रोड – शो के दौरान सुरक्षा मे भारी चूक, अचानक PM के वाहन के सामने गिरे बेरिकेड

         मेगा रोड शो के दौरान उमड़ा जनसैलाब,मोदी के रोड शो के दौरान मुस्लिम समाज के मंच पर बड़ी संख्या में महिलाओं युवतियों और बच्चियों ने उनका स्वागत किया –

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : शहर में मंगलवार की शाम को खासा उत्साह देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा रोड शो के दौरान लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब लोग धक्का मुक्की करते नजर आ रहे थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक भी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में मंगलवार की शाम को बड़ा गणपति के दर्शन से मेगा रोड शो प्रारंभ हुआ। प्रधानमंत्री एक खुली जीप में बड़ा गणपति से मल्हारगंज होकर राजवाड़ा तक पहुंचे। लोगो हुजुम उमड़ पड़ा हजारो की संख्या मंे युवा महिलाएं पुरुष प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए लालायित थे और उनके स्वागत में फूल बरसा रहे थे मोदी उन्हे हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे थे। रोड शो राजवाड़ा पर खत्म हुआ। यहां प्रधानमंत्री ने देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

पीएम की सुरक्षा में भारी चूक वाहन के सामने गिरे बेरिकेड –

- Install Android App -

प्रधानमंत्री के मेगा रोड शो दौरान उनकी सुरक्षा में चूक का हुई जब प्रधानमंत्री का वाहन राजवाड़ा चौक पर पहुंचा तो वाहन के सामने बेरिकेड सड़क पर गिर पड़े। चालक ने ब्रेक लगाकर प्रधानमंत्री के वाहन को बेरिकेड की टक्कर से रोका। ब्रेक लगाने के कारण जीप पर सवार प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को भी झटका लगा। आनन फानन में जीप पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को संभाल लिया।अचानक ब्रेक लगने के कारण जनता की तरफ देख रहे प्रधानमंत्री का ध्यान भी सड़क पर गिरे बेरिकेड्स पर गया। राजबाड़ा चौक पर तैनात पुलिस जवानों ने तत्काल बेरिकेड उठाए और भीड़ को नियंत्रित किया। रस्सियों के सहारे भीड़ को कारिडोर के भीतर आने से रोका गया। प्रधानमंत्री के वाहन के सामने बेरिकेड्स गिरने की घटना को आला अफसरों ने भी गंभीरता से लिया है।

मुस्लिम महिलाओ और युवतियों ने किया स्वागत –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान मुस्लिम समाज भी आगे आया और उन्होने भी मोदी का जोरदार स्वागत किया। इंदौर में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान मुस्लिम समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची। उन्होंने बताया कि तीन तलाक और लाड़ली बहना योजना ने समाज की महिलाओं को मजबूत बनाया है और जीवन जीने की एक नई दिशा दी है। मोदी जैसे ही बड़ा गणपति से थोड़ा आगे पहुंचे तो मुस्लिम समाज के मंच पर बड़ी संख्या में महिलाओं युवतियों और बच्चियों ने उनका स्वागत किया। उनके हाथ में धन्यवाद मोदी के पोस्टर थे और सभी ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया।राजवाड़ा पर रोड शो जब खत्म हुआ तो सफाईकर्मियों की टीम सड़क की सफाई में जुट गई। उनका उत्साह बढ़ाने के लिए मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने भी झाडू थाम ली और सड़क साफ करते नजर आए।