jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी – खरगोन का निमाडे परिवार आज भी रेडियो का दीवाना, लेते हैं ज्ञान, सुनते हैं गाने

रेडिओ ने हमारे जीवन को कई रूपों में प्रभावित किया है प्रत्येक आयु वर्ग के स्त्री पुरुष बच्चो के लिए कार्यक्रम खेती बाड़ी से लेकर हिमालय पर चढ़ाई की जानकारी हो अथवा प्रधान मंत्री की मन की बात, राष्ट्रपति का संदेश, लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र संबोधन, खेलो का आँखों देखा हाल हो या नाटक, रूपक लोक संस्कृति, गीत, संगीत सभी कुछ बहुत सटीकता से सुनाया। रेडिओ सूचना ज्ञान शिक्षा ओर मनोरंजन को अंगीकृत कर सदियों से मानव जीवन का अभिन्न अंग बना रहा है।

रेडिओ के इसी उज्वल इतिहास को विस्मृत होने से बचाने ओर विश्व में रेडिओ के खोते स्वाभिमान को पुन: जाग्रत करने के उद्देश्य से यूनेस्को ने प्रत्येक वर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडिओ दिवस  मानने का निर्णय लिया था। खरगोन के तिलक पथ निवासी पूरा निमाडे परिवार रेडियों को दीवाना है, इनके घर में ५० वर्ष पुराना रेडियो मौजूद है, जिसे पूरा निमाडे परिवार सहित सुनता है,।

- Install Android App -

परिवार के मनीष निमाडे एक रेडियो श्रोता है जिनके पत्र अक्सर आकाशवाणी पर प्रसारित होते रहते है। वह आकाशवाणी का हर कार्यक्रम पूरे परिवार सहित सुनते है। मनीष निमाडे ने बताया की टेलीविजन के दौर में रेडियो की लोकप्रियता कम आयी पर प्रधानमंत्री के मन की बात के बाद से रेडियो फिर एक मुकाम पाया है। हमारे घर मे मेरे स्व: पिताश्री घनश्याम निमाडे के समय का पचास वर्ष पुराना मरफ़ी कंपनी का 8 बैंड वाला विंटेज रेडियो चालू हालत में है, जिसे पिता जी ने बहुत ही प्यार से सहेज कर रखा था। यह रेडियो वाल सेट पर आधारित है, बाद में ट्रांजिस्टर रेडियो की शुरुआत हुई थी। रेडियो हमारे घर में सभी को पंसद है। इसी रेडियो पर मेरी पत्नी शीतल निमाडे, पुत्र गणेशा, पुत्री वंशिका के साथ परिवार सहित रेडियों पर गीत संगीत ओर मन की बात प्रसारण सुनते है। साथ ही मैंं एक रेडियो श्रोता भी हूं जो मेरे लिए गर्व की बात है।

मनीष निमाडे बताते है कि रेडिओ की इसी महत्ता को पहचान कर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आम जन की समस्याओ, सुझाओ को लेकर रेडिओ के माध्यम से मन की बात करते है ओर विश्व के सबसे विशाल श्रोता परिवारों से संवाद स्थापित करते है। आज के अत्याधुनिक युग मे रेडिओ भी डिजिटल हुवा है आज रेडिओ को टेलिवीजन पर सुना जा सकता है तो वही टेलिवीजन को भी रेडिओ पर सुनना संभव है। रेडिओ एक मात्र यंत्र ही नहीं एक  एहसास भी है।