jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

विश्व सायकल दिवस टिमरनी के जनपद सीईओ रोजाना 10 किलोमीटर क्षेत्र में चलाते है सायकल

मकड़ाई समाचार टिमरनी। विश्व सायकल दिवस नगरीय क्षेत्र में मनाया गया। इस दौरान नगर के बच्चे, युवा,बुजुर्ग,पत्रकार व अधिकारियों ने सायकल चला यह दिवस मनाते हुए स्वस्थ शरीर स्वस्थ भारत का दिया सन्देश। नगर के बालकल्याण समिति अध्यक्ष नरेंद्र साकल्ले, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शांडिल्य व जनपद सीईओ अशोक उइके ने इस दौरान नगर क्षेत्र वासियों से आग्रह किया कि आप हम सब भी नगरीय क्षेत्र में सायकल का अधिक से अधिक उपयोग करे जिससे ईंधन की,धन की बचत होगी वही ट्रैफिक जाम से भी बचा जा सकता है। साथ ही भी शरीर स्वस्थ रहता है। जनपद सीईओ अशोक उइके ने बताया कि वे वर्षों से सायकल का ही उपयोग कर रहे है। रोजाना 10किलोमीटर क्षेत्र में सायकल से ही दौरा भी करता हु। जहां भी पदस्थ रहा वहां सायकल का अधिकतर उपयोग करता रहा हूँ।