संदीप मौर्य मकड़ाई समाचार महु|वेस्टर्न रेलवे की जंक्शन कॉपरेटिव सोसायटी डॉयरेक्टर पद के चुनाव 6 वर्ष के बाद दिनाँक 26/11/2020 को होंगे। कैलाश भारती संयुक्त मण्डल सचिव ने बताया कि इस बार पुरुष प्रत्याक्षियों में 9 एवं महिला प्रत्याशियो में 5 उम्मीदवार है |सभी कर्मचारियों को 2 वोट देना है। जिसमें एक वोट महिला और एक वोट पुरुष को देना है।इस बार कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। प्रचार एवं प्रत्याशियो के दृष्टि से से वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के समर्थित प्रत्याक्षियों का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इसके पूर्व चुनाव में मजदूर संघ के पैनल से खड़े हुए प्रत्याशियों के जीत भारी अंतर से होना लगभग तय लग रहा है। डायरेक्टर के रूप में मजदूर संघ के मंडलमंत्री बी के गर्ग के नाम अपने कार्यकाल में कई उपलब्धि रही। जिसमें लोन की सीमा को बढ़ाना, ब्याज दर कम करना एवं लोन मिलने की समय सीमा कम करना रही है। जिसका पूरा लाभ मिलेगा। महू में दो पोलिंग बूथ बनाए गए है। जिसमे एक स्टेशन पर है तो दूसरा डीजल शेड में है।चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होंगें। इस चुनाव में कुल 9 पुरुष प्रत्यासी व 5 महिला कर्मचारियों ने भाग लिया है। जिसमे वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की और से पुरुष प्रत्याशियो वाजिद खान व महिला प्रत्यासी श्रीमती नीलम कौर है।
ब्रेकिंग
