ब्रेकिंग
Bhopal harda: राजपूत छात्रावास में हुई दुर्भाग्यपूर्ण  घटना के संदर्भ में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख... बीएचआरसी टीम की नई मानवीय पहल: जरुरतमंदों के लिए कपड़ों का वितरण अभियान किया शुरू, जरूरतमंदों को कपड... हरदा में ऑटो रिक्शा रैली के माध्यम से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश 19 साल में भी दुकान बिक्री की राशि जमा नहीं चेहरा देखकर कार्रवाई कर रही हरदा नगर पालिका – बकायेदारों... भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर हरदा लायंस क्लब ने हरियाली अमावस्या पर किया पौधारोपण  सीबीएसई बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक विकास अग्रवाल ने स्कूल संचालक से की अभद्रता हरदा: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचायें और 25 हजार रूपये पायें मुंबई ट्रेन ब्लास्ट : सभी 12 दोषियों को बरी करने पर रोक रूस : 50 यात्रियों को ले जा रहा विमान क्रैश

शर्मनाक घटना : 5-6 लोगों के साथ मिलकर पति ने किया नई-नवेली दुल्हन का गैंगरेप

लखनऊ। बदायूं जिले के जरीफनगर इलाके में दुल्हन को ससुराल गए अभी दो दिन ही हुए थे। वह परिवार से भी ठीक से नहीं मिली थी कि उसके साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया जाता था। पति को जरा सी बात पर इतना गुस्सा आया कि उसने अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पहले पत्नी को लाठियों से पीटा और फिर शरीर पर गर्म चिमटे से फायर किया। इसके बाद आरोपी ने अपने भाई व अन्य लोगों के साथ मिलकर दुल्हन के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता ने बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने दामाद, सास, दो साले, देवर समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी।

- Install Android App -

मामले की जांच कर रहे बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि नवविवाहिता जब ससुराल पहुंची तो गुस्साए ससुराल वालों ने दहेज नहीं मिलने पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों में महिला के दो जेठ व उसके पति व उसकी दो ननद व जेठानी ने उत्पीड़न में आरोपी का साथ दिया। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।