jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

शहडोल में कुल्हाड़ी से वार कर बड़े भाई की हत्या, दोनों नशे में थे धुत

मकड़ाई समाचार शहडोल। जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 सरकारी टोला धनपुरी में गुरुवार की दरम्यानी रात शराब के नशे में छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार दोनों ने खूब शराब पी रखी थी और अपसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जो हत्या का कारण बन गया।पुलिस के अनुसार दो सगे भाइयों जीवन और गनेशु के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। उसी दौरान गनेशु ने अपने बड़े भाई जीवन पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों के बीच घर में विवाद हो रहा था। दोनों शराब के नशे में धुत थे, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया।

- Install Android App -

पहले भी वे शराब के नशे में इस तरह के विवाद पहले भी कई बार कर चुके थे। स्वजनों को लगा कुछ देर बाद पहले की तरह सामान्य हो जाएंगे। जहां दोनों भाई आपस विवाद कर रहे थे, वहीं आपपास कुल्हाड़ी रखी थी। गुस्से में गनेशु ने कुल्हाड़ी उठाया और अपने बड़े भाई पर इतना तेज प्रहार किया कि वह प्रहार का जवाब भी नहीं दे पाया और वहीं मौत हो गई।

सूचना मिलने पर धनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्ट के लिए ले गई। पुलिस ने बताया कि घटना हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों शराब के नशे डूबे थे और उसी दौरान यह घटना हुई है। विवाद वजह क्या है अभी तक पूरी तरह पता नहीं चल पाई है। दोनों के एक-दूसरे को गाली-गलौज कर रहे थे और बाद में बात यहां तक बढ़ गई की कुल्हाड़ी चल गई है।