jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से मुख्यमंत्री सचिवालय तक: डॉ. सुदाम खाड़े का बढ़ा प्रशासनिक सफर, डॉ. सुदाम खाड़े को बड़ी जिम्म... आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक...

सड़क किनारे खड़े चार लोगों को बोलेरो जीप ने रौंदा, तीन की मौत, एक गंभीर

मकड़ाई समाचार अनूपपुर। जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत जैतहरी-राजेंद्रग्राम मार्ग के मध्य ग्राम गोरेला (ठेही) के ठेंगई तालाब के पास गुरुवार की रात बोलेरो जीप ने सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे चार लोगों को टक्कर मार दी, इस घटना में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीसरे ने अनूपपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान, जबकि चौथा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में दो एक ही गांव के व्यक्ति है। घटना की सूचना पर देर रात मौके पर जैतहरी पुलिस पहुंचकर मृतकों एवं घायलों को जैतहरी लाया गया। वहीं घटना करने वाला अज्ञात वाहन मौके से भाग निकला।

- Install Android App -

घटना के बारे में पुलिस ने बताया जैतहरी थाना के ग्राम गौरेला निवासी राम कुमार पिता सुखसेन सिंह 50 वर्ष, बैसाखू पिता बहोरी सिंह 50 वर्ष, बल्देव पिता पकसू सिंह 28 वर्ष एवं राजू पिता लालमन सिंह 27 वर्ष गौरेला गांव की ठेंगई तालाब के पास सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी तेज गति में आए वाहन ने चारों को रौंद दिया।

दो लोग मोटरसाइकिल में थे और दो साइकिल में थे, जो सड़क पर मिलने पर रुक कर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। यह घटना रात लगभग आठ बजे की है। बताया गया राजेंद्रग्राम की ओर से आकर जैतहरी की तरफ जा रहे अज्ञात बोलेरो जीप के चालक द्वारा चारों पर तेज गति से आते हुए वाहन चढ़ा दिया और जैतहरी की तरफ तेजी से भाग गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल वैशाखू सिंह एवं बल्देव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर जैतहरी पुलिस द्वारा घायल रामकुमार एवं राजू सिंह को देर रात जैतहरी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार बाद दोनों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय अनूपपुर में रामकुमार पिता सुखसेन सिंह की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई जबकि राजू सिंह का जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार चल रहा है। दोनों मृतक बैसाखू सिंह एवं बल्देव सिंह का जैतहरी अस्पताल में तथा मृतक रामकुमार सिंह का जिला चिकित्सालय अनूपपुर में डियूटी डॉक्टर द्वारा शव परीक्षण किया गया। गौरेला गांव में एक साथ सड़क दुर्घटना में तीन की मौत पर मातम छाया हुआ है।