jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

अभिनेता अरुण बाली का निधन, लंबे समय से थे बीमार, सुबह 4.30 बजे ली अंतिम सांस

Arun Bali Passes Away : बॉलीवुड के विख्यात अभिनेता अरुण बाली का आज तड़के निधन हो गया है। अरुण बाली कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करके लोगों का दिल चुके हैं। 79 साल की उम्र में अरुण बाली ने मुंबई में आखिरी सांस ली। मिली जानकारी के मुताबिक अरुण बाली लंबे समय से बीमार थे और आज तड़के 4:30 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कई दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम कर चुके थे।

अरुण बाली ने 1991 में ख्यात नाटक चाणक्य में राजा पोरस , दूरदर्शन के धारावाहिक स्वाभिमान में कुंवर सिंह सहित कई टीवी सीरियल्स में काम किया। 2000 के दशक में में कुमकुम में हर्षवर्धन वाधवा की तरह “दादाजी” भूमिकाओं के लिए पहचाने गए। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म व सीरियल निर्माता भी थे।

- Install Android App -

अरुण बाली की चर्चित फिल्में

दिवंगत अभिनेता अरुण बाली ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया। हाल के वर्षों में आई केदारनाथ फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। इसके अलावा ओह माय गॉड (2012 फ़िल्म), पीके (2014), पानीपत (2019), लाल सिंह चड्ढा (2022) में अहम भूमिका निभाई थी।