jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

Weather Today: शहर में छाया कोहरा मौसम में आई ठंडक दिनभर छाए रहे बादल

के. के. यदुवंशी –

- Install Android App -

सिवनी मालवा : शहर में लगातार चौथे दिन भी बारिश के साथ कोहरा छाया  रहा  लगातार मौसम  ठंडा हो रहा है। सर्दी का असर भी महसूस हो रहा है। वहीं, सुबह के समय कोहरा भी दस्तक देने लगा है।  सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण  पास का भी नहीं दिखाई दे रहा था। सुबह को तो धुंध के सामने धूप भी गायब रही। सुबह-शाम को ठंड होने लगी है। लोगों को ठंड से बचाव  गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। रात के समय भी ठंड बढ़ने लगी है। खासा इजाफा हुआ है, वहीं मौसम में धुंध भी छाई नजर आ रही है, जिसके चलते धूप भी बेअसर नजर आ रही है।

मौसम में बदलाव नजर आया। भोर के समय हर ओर घना छाया नजर आया। वहीं, ठंड भी अपना असर दिखाती दिखी। स्कूली बच्चों के अलावा अन्य लोग कोहरे के बीच से गुजरते दिखाई दिए। वाहन लाइट जलाकर गुजरते दिखे। 8 बजे के बाद हालांकि, कोहरा हटा तो धूप खिली। लोगों का कहना है कि मौजूदा समय में कोहरे का असर कम ही दिखाई देता है। धुंध की चादर देर शाम तक शहर व क्षेत्र को अपने आगोश में लिए रही। डॉक्टर के अनुसार सांस व अन्य रोग से पीड़ित लोगों से इस मौसम से बचकर रहने की सलाह दी है।