jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

Harda Accident News: हरदा की कार भोपाल में हुई दुर्घटनाग्रस्त, कार में सवार 5 लोगो में से 2 लोगो की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल/ हरदा : प्रदेश मे बारिश और कोहरे के कारण दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे ही एक दुर्घटना गुरुवार शुक्रवार की दरम्यानी रात में लिंक रोड क्रमांक 1 पर एसयूवी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार में 5 लोग सवार थे जिनमें से दो लोगो की मौत हो गई तीन अन्य घायल है पुलिस मामले की जांच कर रही हैं |
हरदा जिले के खिरकिया की थी कार –

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात एसयूवी कार डिवाईडर से टकराने के बाद हवा में दो पलटी खाई और फूटपाथ पर जा गिरी जिससे कार के सभी एयरबैग खुल गए। कार बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो लोगो की मौत हो गई पुलिस ने तीन अन्य घायलो को अस्पताल भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरदा के खिरकिया निवासी रीदम गुप्ता उम्र ;24 और अभिराज गुप्ता उम्र ;24 अपने दोस्त रोहित मुकाती, अभिषेक ठाकुर और छोटू के साथ भोपाल आए थे। बताया जा रहा है कि ये लोग बीती रात पार्टी करने के बाद एसयूवी कार से न्यू मार्केट जा रहे थे। इनकी कार की स्पीड तेज थी रेडक्रास अस्पताल के पास डिवाईडर से कार टकराई और उछलकर हवा मे दो बार पलटी सड़क किनारे बने फुटपाथ चर चढ गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार में सवार सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अभिराज और रीदम को डाक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि रोहित मुकाती की हालत गंभीर है, छोटू को मामूली चोट थी तो उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। हादसे में घायल अभिषेक ठाकुर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।