jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

Big News: शादी में खुशियों का पल गम में बदला, 2 साल की बच्ची से रेप, हत्या कर शव को दफनाया, आरोपी युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में दो साल की मासूम बच्ची से एक हैवान ने दुष्कर्म किया। और उसके बाद उसकी लाश को दफन कर दिया। यह ह्रदय विदारक वारदात को अंजाम दिया। एक विवाह समारोह में जहा आरोपी युवक ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।

हालाकि पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की. इसी के क्रम में उसने बताया कि एक सिमर के पेड़ के नीचे बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसे दफना दिया.

बिहार के मुजफ्फरपुर में दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद आरोपी ने पेड़ के पास गड्डा खोदकर शव को दफना दिया. बताया जा रहा है कि बच्ची अपने परिजनों के साथ फूआ के बेटा के शादी में शामिल होने आई थी. इसी दौरान आरोपी बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या कर दी

- Install Android App -

पीड़ित परिजनों ने बताया कि काफी देर तक जब बच्ची वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई. इसके बाद शुक्रवार की सुबह मीनापुर थाना में परिजनों ने इस संबंध में आवेदन दिया. इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. ग्रामीणों ने एक युवक पर शक जाहिर किया और पुलिस को बताया कि युवक बगल के गांव में छुपा हुआ है.
दो साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या।

पुलिस ने शक के बिना पर उसे हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की. इसी क्रम में उसने बताया कि एक सिमर के पेड़ के नीचे बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसे दफना दिया।. इसके बाद पुलिस उसकी निशादेही पर मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा!

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार –

इस मामले पर एएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने बताया कि एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।