jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

शासकीय भूमि की नपती करने गए अमले पर हमला, दो एसआइ और तीन जवान घायल

मकड़ाई समाचार नागदा जं. (उज्जैन)। बायपास के समीप मंगलवार को 15 बीघा शासकीय भूमि की नपती करने पहुंचे राजस्व, नगरपालिका अधिकारियों व पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। हमले में दो एसआइ, दो आरक्षक व एक प्रधान आरक्षक घायल हुए हैं। नपा अधिकारी, कर्मचारी व राजस्व अधिकारियों ने झाड़ि‍यों में छुपकर जान बचाई। पुलिस बल ने तीन महिलाओं व दो पुरुषों को हिरासत में लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

naidunia

कस्तूरबा छात्रावास के समीप लगभग 15 बीघा शासकीय भूमि की नपती करने अमले के पहुंचने पर अतिक्रमणकर्ताओं ने विरोध किया। स्थिति बिगड़ती देख साथ में मौजूद पुलिस जवानों ने पुलिस बल बुलाया। इसमें एक महिला सहित दो एसआइ, प्रधान आरक्षक सहित 10 पुलिसकर्मी पहुंचे। इसके बाद विरोध कर रहे महिला, पुरुष व युवाओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ये लोग नहीं माने। इनमें शामिल 70 वर्षीय महिला ने अन्य महिलाओं के साथ एसआइ प्रीति कनेश के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। एसआइ प्रशांत गुंजाल, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र प्रतापसिंह, जगतसिंह व सुखदेव पर पुरुष व महिलाओं ने मारपीट शुरू कर दी।

naidunia

वृद्धा ने ईंट से पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया। आरआइ रतनलाल डामोर, पटवारी विश्वेश्वर शर्मा, नपा के उपयंत्री गिरधारीलाल गुप्ता, सहायक यंत्री शाहिद मिर्जा, रईस कुरैशी सहित नपा व राजस्व के कर्मचारी हमले से बचने के लिए झाड़ी में छुप गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी हमलावर तीन महिलाओं, दो पुरुष को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गए। थाना प्रभारी सहित भारी बल के पहुंचने के बाद झाड़ी में छुपे अधिकारी व कर्मचारी बाहर आए और नपती प्रारंभ की।

naidunia

- Install Android App -

पांचवीं बार हो रही नपती

उल्लेखनीय है कि शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 294 का विवाद कुछ वर्षो से चल रहा है। इस भूमि की पांचवीं बार नपती हो रही थी। वहां के निवासियों ने बताया कि पूर्व में पटवारी अनिल शर्मा ने नपती की थी। उसमें कोई अतिक्रमण नहीं बताया था। हाल ही में पटवारी ने जो नपती की है , उसमें अतिक्रमण बताया है। शासकीय भूमि में से एक बीघा जमीन पर कस्तूरबा छात्रावास बना हुआ है। एक बीघा जमीन न्याय विभाग को दी थी। बाकी खाली पड़ी भूमि नपा को गार्डन बनाने के लिए राजस्व विभाग ने दी है। गार्डन बनाने के लिए नपा ने पूरी तैयारी कर ली है।

naidunia

इनका कहना है

दो एसआइ व आरक्षकों पर नपती के दौरान हमला किया गया था। पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। वीडियो फुटेज की जांच के बाद कितने हमलावर थे, इसकी जानकारी पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

-श्यामचंद्र शर्मा, मंडी थाना प्रभारी, नागदा