jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

शासन की अवहेलना के विरुद्ध संयुक्त मोर्चा ने संपूर्ण प्रदेश में की अनिश्चितकालीन कलम/कार्यालय बंद हड़ताल

लंबित मांगों को पूरा करने के लिए एकजुट हुए पंचायत कर्मी और अधिकारी

गणेश भावसर

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार खंडवा। । मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर प्रदेश के समस्त जिला पंचायत एवं जनपद कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने काफी समय से लंबित मांगों को पूरा करने के लिए कई बार संबंधित प्रशासन से पत्राचार किया था साथ ही भोपाल में लंबित मांगों को लेकर सचिवालय में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई दोनों बैठक के भी निराधार साबित हुई। मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा ने बैठकों के बाद प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को 2 दिन का समय दिया था किंतु मुख्यालय द्वारा मांगों की अनदेखी करने पर प्रदेश स्तरीय संयुक्त मोर्चा ने गुरुवार 22 जुलाई से संपूर्ण प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन कलम कार्यालय बंद हड़ताल कर दी है।

खंडवा संयुक्त मोर्चा की अध्यक्ष राजेंद्र ने बताया कि प्रदेश के सभी पंचायत एवं जनपद कार्यालय खुलने के समय सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे किंतु कार्य नहीं करेंगे इस संदर्भ में हमने सीईओ जनपद खंडवा के समक्ष ज्ञापन सौंपकर आज से अनिश्चितकालीन कलम/कार्यालय बंद हड़ताल शुरू कर दी है