jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों व उनके माता-पिता ने शिक्षिका को किया सम्मानित

मकड़ाई समाचार हंडिया। नजदीकी ग्राम साल्याखेडी में शिक्षक दिवस के मौके पर बच्चों व उनके माता-पिता ने एक कार्यक्रम आयोजित कर गाँव की युवा साथी सेवन्ती का सम्मान किया।कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सेवन्ती व युवालय टीम को पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया, युवालय टीम के युवा सहजकर्ता शेख नासिर द्वारा बताया कि प्रतिदिन दो घंटे गांव स्तर पर ही बच्चों की कक्षाएं संचालित की जाती हैं।

कोविड19 व लाकडाउन में बच्चे पढ़ाई से वंचित रह रहे थे,ऑनलाइन पढाई में ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में नेटवर्क की बहुत परेशानी रहती थी, जिससे उनकी पढ़ाई नहीं हो रही थी। ऐसे में युवा साथी सेवन्ती ने बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया।

- Install Android App -

कार्यक्रम में मौजूद संजू पटेल ने बताया कि सिनर्जी संस्थान के अन्तर्गत युवालय प्रोग्राम विगत दो वर्षों से हंडिया तहसील के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं के साथ कुल 16 ग्रामों में युवा विकास को लेकर कार्य कर रहे है इन ग्रामों में युवा समूह बने हैं जो स्वयं के विकास के साथ साथ ग्राम विकास को लेकर भी कार्य कर रहे है।

इस दौरान युवालय टीम से अशोक पटेल ने टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कोविड 19 से खुद को, परिवार और देश को बचाने का एक ही तरीका है, वह है टीकाकरण । जिन देशों में बहुत तेजी से टीकाकरण हुआ है, वह अब इस वायरस से बहुत हद तक कम प्रभावित हो रहे है। अतः हमें भी अपने गॉवों में खुद के साथ-साथ अपने परिवार और समुदाय का टीकाकरण करना जरूरी है। इस दौरान मड़िया चौहान,नहारसिंह बामने,रामू पटेल,तेजराम पटेल,जूर्माबाई नरगावे ,गंगाबाई पटेल केरमी बाई पटेल,लीलाबाई बामने और युवालय टीम से शेख नासिर सहित ग्राम के बालक तथा बालिका मौजूद थे।