jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी के पोहरी में चना तुलाई की रसीद न मिलने से नाराज किसानों का हंगामा

पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी इलाके के कुछ किसान गुरुवार को धरना प्रदर्शन करने पर आमादा हो गए हैं। एसडीएम कार्यालय में धरने पर बैठ गए हैं। करीब एक दर्जन किसानों की नाराजगी ये है, कि जिस केंद्र पर खरीद बंद कर के उनकी फसल दूसरे केंद्र पर तुलवा दी गई। उसके बदले में उनको रसीद नहीं दी जा रही। रसीद जब तक नहीं मिलेगी उनके अनाज विक्रय का रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं होगा और तब तक उनका भुगतान भी अटका रहेगा।

- Install Android App -

परेशानी को लेकर वे एसडीएम पोहरी पल्लवी वैद्य, खाद्य अधिकारी, खरीदी केंद्र प्रभारी सहित इलाके के नेताओं तक से गुहार लगा चुके लेकिन उनको रसीद नहीं मिल सकी है। एसडीएम कार्यालय परिसर में बैठे किसान नारेबाजी कर रहे हैं। उनका नारा है, हम अपना अधिकार मांगते नहीं किसी से भीख मांगते। जो किसान धरने पर डटे हैं, उनमें प्रमुख रूप से निरंजन, विष्णु, कल्याण, नीरज, राधेश्याम, हरिबल्लभ, दुर्ग सिंह, हरिराम, माखनलाल, रामशंकर, धनीराम आदि शामिल हैं।