jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी में ट्राले ने पीछे से ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक की मौत

शिवपुरी। झांसी फोरलेन के दीनारा इलाके में बुधवार सुबह पांच बजे टैक्टर और ट्राले की ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। दोनों ही वाहन शिवपुरी से झांसी की ओर जा रहे थे। ट्राले वाले ने पीछे से टैक्टर को टक्कर मार दी, जिसमें पत्थर भरा हुआ था। ट्राला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। क्लीनर गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। टैक्टर चालक भी घायल हुआ है। ट्राला चालक का नाम अली अहमद (34) पिता लियाकत अली निवासी भूसखुरी राजनगर, हनुमान गंज जिला बस्ती उत्तर प्रदेश है। क्लीनर जो गंभीर रूप से घायल हुआ है उसका नाम इरशाद खान (20) है, जो बस्ती का रहने वाला है। ट्रैक्टर चालक रामकुमार शर्मा निवासी फिल्टर रोड करेरा भी घायल है। टैक्टर में पत्थर की फर्शी भरी हुई थी। ट्राले में पाइप भरे थे, यह भी शिवपुरी से झांसी की ओर जा रहा था।