jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

” शिव ज्योत अर्पणम्’’ महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीयों से जगमगाएगा उज्जैन,

 मकड़ाई समाचार उज्जैन।  महाशिवरात्रि पर उज्जैन 21 लाख दीयों से जगमगाएगा। मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के तीरे 18 लाख से अधिक दीये एक साथ प्रज्ज्वलित किए जाने का विश्व रिकार्ड भी बनेगा। इस पल के साक्षी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित कई खास और आम नागरिक बनेंगे। ‘ शिव ज्योत अर्पणम्’ नाम से होने वाला यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट कार्यक्रम होगा, जिसमें उपयोग हर सामग्री को पुन: उपयोग में लिया जाएगा।

- Install Android App -

बता दें कि उज्जैन को पर्यटन के रूप में विश्व पटल पर चमकाने के लिए लगातार दूसरे वर्ष मध्यप्रदेश सरकार ‘शिव ज्योति अर्पणम्’ कार्यक्रम कर रही है। इस बार कार्यक्रम पर पिछले वर्ष से दोगुना राशि, मतलब पूरे तीन करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शासन-प्रशासन ने कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की हैं।

महाशिवरात्रि के दिन महाकालेश्वर मंदिर में अपने आराध्य के दशनार्थ 10 लाख भक्तों के देशभर से आने का अनुमान जताया गया है। कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भीड़ प्रबंधन की पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।