jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

श्रद्धा जैसी एक और वारदात : शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा, आधी रात ग्राउंड में फेंका, मां-बेटा गिरफ्तार

उन्होंने शव के कई टुकड़े कर फ्रिज में रखा और पास के मैदान में फेंक दिया

दिल्ली : दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसी एक और वारदात को अंजाम दिया गया है। इस हत्याकांड को एक मां-बेटे ने मिलकर किया और फिर शव को काटकर फ्रीज में रख दिया। आरोपी मां-बेटे ने अलग-अलग दिन आकर चांद सिनेमा के सामने स्थित ग्राउंड में आधी रात के बाद शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है। पाडंव नगर के रहने वाले एक युवक की लाश को एक घर में रोज काटकर उसे फ्रिज में रखा जाता था। इसके बाद रोजाना शव  के टुकड़ों को पाडंव नगर और ईस्ट दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया जाता था। कत्ल की इस खौफनाक वारदात को मां-बेटे ने मिलकर अंजाम दिया था।

- Install Android App -

शव के कई टुकड़े कर फ्रिज में रखा

इस हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि दिल्ली के पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने शव के कई टुकड़े कर फ्रिज में रखा और पास के मैदान में फेंक दिया।

अवैध संबंध के चलते वारदात को अंजाम देने का शक

इस हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध का भी शक जताया जा रहा है और क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी मां-बेटे पूनम और दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। जिस व्यक्ति की हत्या की गई उसका नाम अंजन दास है। आरोपियों ने हत्या के बाद शव के टुकड़े अलग-अलग जगह पर फेंक दिए थे। बता दें कि इससे पहले दिल्ली में श्रद्धा वॉलकर की कथित तौर हत्या करके उसके शव के 36 टुकड़े कर जंगल में फैंक दिए थे। इस हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला दिल्ली पुलिस की हिरासत में है।