jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

श्री बर्बरीकजी के जन्म से लेकर भगवान श्री कृष्ण को अपना शीश दान करने तक की कथा मनमोहक अंदाज में सुनाई, हजारों भक्तो ने किया श्रवण

धार मनावर : मनावर के सिंघाना रोड पर ग्राम कुराड़ाखाल के पास नवनिर्मित श्री खाटू श्याम बैकुंठ धाम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को रात्रि में एक दिवसीय श्री खाटू श्याम जी की कथा का आयोजन रखा गया। बांगरोद जिला रतलाम से पधारे राष्ट्रीय भागवताचार्य पंडित श्री नारायण जी व्यास के मुखारविंद से हजारों श्याम भक्तों ने श्री श्याम कथा श्रवण का लाभ लिया। मंदिर के पंडित कपिल शास्त्री ने श्याम पट्टीका पहनाकर भागवत आचार्य व्यास जी और भजन दल का स्वागत किया।
अपनी कथा में पंडित श्री नारायण जी व्यास ने महाभारत का वृतांत सुनाते हुए श्री बर्बरीकजी के जन्म से लेकर भगवान श्री कृष्ण को अपना शीश दान करने तक की कथा मनमोहक अंदाज में सुनाई । श्री खाटू श्याम कथा के दौरान ही रतलाम से आई भजन मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। देर रात तक भजनों पर श्याम श्रद्धालु जमकर थिरके।

- Install Android App -

महाआरती के साथ कथा का समापन किया गया। श्री खाटू श्याम जी की कथा सुनने के लिए मनावर ,कुराडाखाल के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। मंदिर समिति से जुड़े श्याम भक्त विश्वदीप मिश्रा, राजा पाठक और कन्हैया राठौड़ ने बताया कि गुरुवार को एकादशी पर्व के विशेष अवसर पर भगवान श्री खाटू श्याम, श्री हरि विष्णु, माता लक्ष्मी और श्री कुबेर जी की प्रतिमा को विधि विधान से मंदिर में विराजित किया गया पंडित कपिल शास्त्री के मार्गदर्शनऔर यज्ञ आचार्य श्री शिव वैष्णव, रवि वैष्णव ,अनिल वैष्णव, रितेश वैष्णव तथा शुभम वैष्णव के मार्गदर्शन में मुख्य यजमानो सहित सैकड़ों हाथों ने यज्ञ में पूर्णाहुति संपन्न की । महाआरती के पश्चात महा प्रसादी का वितरण किया गया।