हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने शुक्रवार को टिमरनी विकासखंड के ग्राम बड़झिरी का दौरा कर वहां आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने गांव की पेयजल समस्या तथा उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न वितरण के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की। चौपाल में अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। इस दौरान एसडीएम टिमरनी श्री महेश बडोले व अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गर्ग ने इस दौरान ग्रामीणों को समझाइश दी कि महिलाओं के प्रसव घर पर ना कराएं, बल्कि शासकीय अस्पताल में ही कराएं ताकि जच्चा बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित रहें। उन्होंने गांव में रोजगार गारंटी योजना के तहत हुए कार्यों की जानकारी पंचायत सचिव से ली। कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्राम बड़झिरी में नवनिर्मित किचन शेड का निर्माण कार्य भी देखा। सचिव ने बताया कि बड़झिरी पंचायत में लगभग 40 कार्य रोजगार गारंटी योजना के तहत संचालित हैं। गांव में विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौरे ने ग्रामीणों को जननी शिशु सुरक्षा योजना और प्रसूति सहायता योजना के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि अस्पताल में महिलाओं का प्रसव होने पर उनका निशुल्क उपचार और निशुल्क टीकाकरण तो होता ही है साथ ही जननी सुरक्षा योजना और प्रसूति सहायता योजना के तहत प्रसूता को लगभग 16 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी मिलती है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की उपयंत्री ने बताया कि गांव में 14 हैंडपंप है। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत लगभग 42.87 लाख रुपए की पेयजल योजना स्वीकृत होकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग
सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं
शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान
पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा...
ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न
ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन
अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य...
पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच
ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
