हरदा : कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने शुक्रवार को टिमरनी विकासखंड के ग्राम इन्द्रपुरा में ग्राम चौपाल आयोजित कर वहां के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होने इंद्रपुरा में ग्रामीणों से चर्चा कर उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली उन्होंने ग्रामीणों से खाद बीज उपलब्धता के बारे में भी पूछा। कलेक्टर श्री गर्ग ने ग्राम इंद्रपुरा में निर्देश दिए कि कुमारी कीर्ति व उसकी माँ श्रीमती अलकनंदा का समग्र आईडी आज ही तैयार कराएं ताकि कीर्ति को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल सके। चौपाल में अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया। इस दौरान एसडीएम टिमरनी श्री महेश बडोले व अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री गर्ग ने निर्देश दिया कि वर्षा ऋतु में गांव दूरस्थ होने के कारण अगले तीन-चार माह का खाद्यान्न का अग्रिम भंडारण कर लिया जाए, ताकि ग्रामीणों को बरसात में भी निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। कलेक्टर श्री गर्ग में एसडीएम श्री बडोले को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के जिन ग्रामीणों को जाति प्रमाण पत्र ना होने से निशुल्क खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है उनके जाति प्रमाण पत्र तत्काल बनाएं।उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस. के. त्रिपाठी ने ग्रामीणों को पशुओं के लिए हाल ही में प्रारंभ एंबुलेंस सुविधा के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि 1962 नंबर पर फोन करके पशुओं के लिए संचालित एंबुलेंस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने पशुपालकों के लिए संचालित किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में भी बताया और कहा कि जो पढ़े-लिखे युवा ‘‘गौ सेवक’’ बनना चाहते हैं उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग
सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं
शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान
पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा...
ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न
ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन
अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य...
पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच
ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
