jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

हरदा : आज हरदा की जिला पंचायत में लगेगी ‘वार्ड चौपाल’ वार्ड क्रमांक 17 के नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी

हरदा : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के शहरी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वार्ड चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि 1 जुलाई को हरदा के वार्ड क्रमांक 17 के नागरिकों की समस्याएं जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित चौपाल में सुनी जाएंगी।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि वार्ड चौपाल आयोजन के दिन सुबह से ही नगरीय निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, उचित मूल्य की दुकान, पटवारी, उपयंत्री, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित संबंधित समस्त विभागों के मैदानी स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वार्ड का भ्रमण कर नागरिकों से आवेदन लेंगे। इन आवेदनों का निराकरण कलेक्टर की उपस्थिति में आयोजित वार्ड चौपाल में उसी दिन किया जावेगा।

 

- Install Android App -

pic-stockpicuhrs.com