ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खिरकिया: गोलमाल है भाई सबकुछ गोलमाल ! बबन राव नामक व्यक्ति की नियुक्ति बनी दो विभागों के लिए पहेली, ... अजब गजब - नवविवाहिता पत्नि मायके से प्रेमी संग भागी, पति बोला मै खुशकिस्मत हूं मरने से बच गया हरदा: राम जानकी मंदिर रनआई कला में मंदिर समिति की 30 एकड़ जमीन की सार्वजनिक नीलामी हो, तीन साल से भग... हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं:  ग्रामीण पहुँच मार्गों ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जमीन से जुड़े मामले ज्यादा आए Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना सिपाही बनते युवक के तेवर बदले दहेज मेंमांगे 30 लाख, मांग पूरी न होने पर सगाई तोडने की धमकी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 17 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन, Hum Aapke Hain Koun सहित कई फिल्मों में दिया हिट संगीत

मकड़ाई समाचार मुंबई। सुपर हिट संगीत से सजी फिल्म Hum Aapke Hain Koun के ख्यात संगीतकार रामलक्ष्मण का आज निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक ख्यात संगीतकार रामलक्ष्मण बीते कई दिनों से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह संगीतकार रामलक्ष्मण ने अंतिम सांस ली। माधुरी दीक्षित और सलमान खान स्टारर फिल्म हम आपके हैं कौन के अलावा भी उन्होंने कई फिल्मों में हिट संगीत दिया था। रामलक्ष्मण के गाने आज भी युवा पीढ़ी की बीच काफी पसंद किए जाते हैं।

70 से ज्यादा फिल्मों में रामलक्ष्मण ने दिया संगीत

- Install Android App -

यह बहुत कम लोग जानते हैं कि संगीतकार रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था और उन्होंने 70 से फिल्मों में संगीत दिया है। हिंदी फिल्मों के अलावा रामलक्ष्मण ने मराठी और भोजपुरी फिल्मों के लिए भी काम किया था। संगीतकार रामलक्ष्मण को पहले इंडस्ट्री में ‘लक्ष्मण’ के नाम से जाने जाते थे। इस बीच उन्होंने एक अन्य संगीतकार राम के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया था। हिंदी सिनेमा जगत में राम-लक्ष्मण मिलकर संगीत देते थे। लेकिन साल 1976 में फिल्म ‘एजेंट विनोद’ (1977) में गाना गाने के बाद अचानक संगीतकार राम का निधन हो गया था और इसके बाद संगीतकार लक्ष्मण उर्फ विजय पाटिल ने अपना पूरा नाम रामलक्ष्मण रख लिया।

सूरज बड़जात्या के बहुत किया काम

फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के साथ मिलकर रामलक्ष्मण ने कई हिट फिल्में की। 1988 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए। इसके बादृ सूरज बड़जात्या की ही फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ (1994) और ‘हम साथ साथ हैं’ (1999) में संगीत दिया। इस दोनों फिल्मों की सफलता ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के टॉप के संगीतकारों में शामिल कर दिया। इसके अलावा रामलक्ष्मण ने ‘मैंने प्यार किया’, ‘पत्थर के फूल’, ‘100 डेज’, ‘प्रेम शक्ति’, ‘मेघा’, ‘तराना’ जैसी फिल्मों में संगीत दिया था।