jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

संभागायुक्त श्री तिवारी ने तहसील कार्यालय टिमरनी का औचक निरीक्षण किया, राजस्व महा अभियान की प्रगति की जानकारी ली

हरदा :  नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर श्री के जी तिवारी ने गुरुवार शाम को अचानक टिमरनी पहुंचकर एसडीएम और तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण कर उसे आरसीएमएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए । उन्होंने उपस्थित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालयों में फैसला होने के बाद उस पर अमल कर राजस्व अभिलेखों में दर्ज भी जाए। इस दौरान उपायुक्त राजस्व श्री गणेश जायसवाल, एसडीएम टिमरनी श्री महेश बडोले तथा तहसीलदार टिमरनी श्री प्रमेश जैन सहित अन्य राजस्व अधिकारी भी मौजूद थे।

- Install Android App -

कमिश्नर श्री तिवारी ने इस दौरान निर्देश दिए कि प्राकृतिक आपदा होने की स्थिति में प्रभावित परिवारों को तत्काल राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत पात्रता अनुसार राहत देने की व्यवस्था की जाए । उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में सभी प्रकरणों को विधिवत दर्ज किया जाए।