ब्रेकिंग
हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर...

संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर एवं कृषि मंत्री कमल पटेल सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र नेमावर में विराजित दिगंबर जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शनार्थ पहुंचे

मकड़ाई समाचार नेमावर/खातेगांव/हरदा। प्रदेश सरकार की पर्यटन-संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर एवं कृषि मंत्री कमल पटेल सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र नेमावर में विराजित दिगंबर जैनाचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के दर्शनार्थ पहुंचे। मंत्रीद्वय ने आचार्यश्री को श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन समाज के प्रवक्ता नरेंद्र चौधरी व पुनीत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों मंत्रियों ने आचार्यश्री से प्रदेश एवं देश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा तथा आचार्यश्री से जल एवं नदी संरक्षण, पर्यावरण, समाज उत्थान आदि विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर आचार्यश्री ने कहा कि जनता ने आप पर विश्वास करके आपको समर्थवान बनाया है। जनहित का कार्य करते हुए जनता के विश्वास पर खरा उतरें और पूरी ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करें। कीमती समय की कीमत करने वाले ही कीमती बन जाते हैं। बड़े होने का अर्थ है कि जीवन में बड़प्पन दिखना चाहिए। आज देश में प्रमुख रूप से जल-नदी संरक्षण करने की आवश्यकता है। सरकारों को जनता का साथ लेकर इस ओर विशेष रूप से कार्य करना चाहिए।

- Install Android App -

मंत्री कमल पटेल ने कहा कि ऐसे ही संतों के सानिध्य,  समागम और मार्गदर्शन के कारण हम संस्कारों से जुड़े हुए हैं। वहीं मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि आचार्यश्री से मानव सेवा एवं मूक पशुओं की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। आचार्य श्री जी का त्याग-समर्पण अमूल्य है। आचार्य श्री जी का पूरा जीवन एक ग्रंथ है उसमें से हमने कुछ भी सीख लिया, तो अपना जीवन धन्य हो जाएगा। गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर से नेमावर को पर्यटक स्थल के स्थान पर पवित्र नगरी का दर्जा दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर हरदा भाजपा के जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, हरदा कलेक्टर एवं एसपी भी उपस्थित थे। ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय मैक्स, कोषाध्यक्ष महेंद्र अजमेरा, पवन काला आदि ने सभी आगंतुकों का जैन साहित्य तथा आचार्य श्री का चित्र भेंट कर स्वागत-सम्मान किया। मंत्री उषा ठाकुर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि नेमावर और आसपास अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।