jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

थाना प्रभारी के वाहन को रेत से भरे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

मकड़ाई समाचार दतिया। चिरूला थाना प्रभारी भूमिका दुबे व उनके ड्राइवर को रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में गत रात शनिवार 12 बजे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टीआइ भूमिका दुबे व आरक्षक चालक राजीव वर्मा दोनों ही घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए थे। पुलिस वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। वायर लैस सेट पर मैसेज के बाद वाहन में लगे जीपीएस की मदद से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और उसका चालक फरार है।

घटना के बाद सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी झांसी पहुंच गए थे। मस्तिष्क में चोट होने पर थाना प्रभारी भूमिका दुबे को झांसी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। एसडीओपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय बड़ौनी मार्ग और हाइवे के डिवाइडर पर गलत साइड से आ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने चिरूला टीआइ भूमिका दुबे के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई है। उसी के साथ वाहन चालक भी गंभीर घायल हुआ है।

- Install Android App -

दोनों को रात में ही झांसी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अभी थाना प्रभारी की हालत गंभीर है। वे आइसीयू में एडमिट हैं। आरक्षक भी गंभीर रूप से घायल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। भूमिका की गंभीर हालत को देखते हुए पूरी रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौर्य भी झांसी अस्पताल में रुके रहे। सुबह रविवार को दतिया वापस लौटे हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ भी झांसी पहुंच गए हैं। उन्होंने भूमिका दुबे और आरक्षक राजीव वर्मा के हालचाल जाने।

जानबूझकर टक्कर मारने का कोई मामला नहीं

एसडीओपी सुमित अग्रवाल ने बताया है कि वह ट्रैक्टर ट्रॉली जो रेत से भरी थी, गलत साइड से आ रही थी। इसके चलते यह दुर्घटना हुई है। ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी हो, ऐसी कोई बात नहीं है। नेशनल हाइवे 75 पर बड़ौनी की ओर जाने वाले मार्ग पर लोगों ने अपनी सुविधा के लिए डिवाइडर को तोड़ दिया है और गलत तरीके से हाइवे को क्रॉस करते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस घटना के बाद मौका मुआयना करने रविवार को सुबह वहां पहुंचे और इसे ठीक करने के निर्देश दिए।