jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

सज्जनों के लिए मैं फूल से ज्यादा कोमल हूं और अपराधियों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर हूं – शिवराज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 आगर मालवा : आप सभी से एक बात कह रहा हूं. घबराना मत चिंता नही करना। सज्जनों के लिए मैं फूल से ज्यादा कोमल हूं और अपराधियों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर हूं। अपराध के लिए मामा का बुलडोजर भी तैयार रहेगा। कहीं घबराने की जरूरत नही है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को आगर मालवा जिले के सुसनेर में माध्यमिक स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधन के दौरान कहा। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह उम्मीदवार भी कहीं का तस्कर ले आई और मंच से कांग्रेस प्रत्याशी पर दर्ज नशीले पदार्थ की तस्करी के प्रकरण की धाराएं भी पढ़कर सुनाई। उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधते   हुए कहा कि शर्म नहीं आती तुम्हें, तस्करों को चुनाव लड़वाते हो । उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि अपनी आन.बान.शान पर बट्टा मत लगने देना। कभी किसी तस्कर को चुनाव मत जिताना। यह सुसनेर के सम्मान का सवाल है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि. मानहानि का दावा करूंगा | कांग्रेस प्रत्याशी भेरू सिंह परिहार ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सभा को संबोधित करते हुए मुझे लेकर जो बात कही गई है। वह सरासर गलत है, मुझ पर जो भी प्रकरण दर्ज है। उनका उल्लेख मैंने अपने नामांकन फार्म के समय दिए दस्तावेजों में किया है। मैं इसे लेकर अपने अभिभाषक से सलाह लूंगा और मुख्यमंत्री पर मानहानि का दावा करूंगा। मेरे पास दिन भर से कई फोन आ रहे हैं। इस तरह की बातें मुख्यमंत्री द्वारा कहना इनकी बौखलाहट को जाहिर कर रहा है।