jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सड़कों पर जगह-जगह हो रहे गड्ढे, वाहन चालक हो रहे घायल, जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान

मकड़ाई समाचार गुना। गुना जिले में आजकल हर जगह-जगह सड़कों पर बारिश होने के कारण गड्ढे नजर आने लगी हैं। जिसके कारण वाहन चालक कई बार गिरकर घायल हो रहे हैं। और पैदल चलने वाले राहगीरों को भी कई दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ समय पहले इस गट्टे की समस्या को समाचार पत्रों, और चैनल में भी लगा चुके हैं। इसके बाद भी इस समस्या का पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निराकरण नहीं हुआ है। शहर की मुख्य सड़कें बीजी रोड बायपास, भुल्लन पुरा चौराहा, बजरंगगढ़ रेलवे ओवर ब्रिज, और ए बी रोड ओवर ब्रिज और शहर में जिस जिस जगह गड्ढे है, इन जगहों से जिला प्रशासन के सभी विभाग के अधिकारी भी निकलते रहते हैं। वह भी इस समस्या का निराकरण नहीं करा पाए। शहर वासियों की यह मांग है कि पीडब्ल्यूडी विभाग इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करें, जिससे कि शहर वासियों को परेशानी पैदा ना हो। और चुनाव जीतने के बाद भी जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है कि, जिले में क्या-क्या समस्याएं बनी हुई है। अगर कभी कोई गंभीर हादसा होता है। तो इस सब का जिम्मेदार कौन होगा।