jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

हैंडपंप उगल रहा आग और पानी, ग्रामीणों में दहशत, अजीब घटना से मचा हड़कंप

मकड़ाई समाचार छतरपुर। छतरपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हैंडपंप पानी के साथ आग उगल रहा है। वीडियो छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र के गांव कछार का है। हैंडपंप से पानी के साथ आग निकलने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर पानी देने वाला हैंडपंप अचानक आग कैसे उगलने लगा। वहीं पानी की जगह आग उगलते हुए इस हैंडपंप को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, हैंडपंप से आग-पानी निकलने की घटना जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित कछार गांव की है। कुछ लोग टहलने सड़क पर निकले तो देखा कि एक हैंडपंप से पहले आग और फिर पानी निकल रहा है। ये नजारा देख उनके होश उड़ गए। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने हैंडपंप से आग निकलने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हैंडपंप से आग निकलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। लोग हैंडपंप के आसपास जाने से भी डर रहे हैं। ग्रामीण हैंडपंप से पानी के साथ आग निकलने के कारण हैरान हैं। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को दी। प्रशासन मामले की जांच में जुट गई है।

- Install Android App -

ग्रामीणों का ये है कहना

ग्रामीणों ने कहा कि पूरे गांव की प्यास बुझाने के लिए मात्र दो हैंडपंप हैं। जिनमें से 1 से अब पानी के साथ आग निकल रहा है। इसे देखकर सभी लोग आश्चर्यचकित हैं। ग्रामीणों ने कहा कि हैंडपंप अक्सर इस तरह से आग और पानी उगलता है। पहले भी ऐसा हुआ है। तब प्रशासन ने उसका हैंडल, अंदर का पंप और पाइप निकालकर खुला छोड़ दिया था। अब इसमें से अक्सर इस तरह से आग और पानी निकलता है। इससे लोग वहां जाने से डरते हैं। यहां कोई वाहन भी नहीं ले जाता। गांव के लोग हैंडपंप वाली जगह को खराब कहते हैं।

यह कोई चमत्कार या प्रकोप नहींः भू-गर्भ शास्त्री

मामले में भू-गर्भ शास्त्री प्रोफेसर जेपी सिंह ने कहा कि यह कोई चमत्कार या प्रकोप नहीं है। दर मीथेन गैस बनती है तो पानी के साथ कभी-कभी निकलती है। जहां अवसादी चट्टानों में पेड़-पौधों के अवशेष अवसाद (बारीक रेत) के साथ दलदली क्षेत्र में जमा होते हैं। वहां भौतिक-रासायनिक प्रक्रिया से मीथेन गैस का निर्माण होता है। इसके बाद मीथेन गैस बाहर निकलती है।