jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

सड़क पर गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल, युवराज अभिजीत शाह बने संकट मोचक

सिराली।गुरुवार को दो मोटरसाइकिल की आपस में जोरदार टक्कर होने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वाहन दुर्घटना सवालखेड़ा से सिराली मार्ग पर हुई। तीनो युवक ,बहुत देर से घायल पड़े रहने के कारण काफी खून भी बह चुका था ।गंभीर रूप से घायल युवकों में रामटेक निवासी युवक राजा और बैतूल जिले के दामजीपुरा निवासी प्रेमलाल व रामसिंग है। जो की सड़क किनारे गंभीर अवस्था में थे।

- Install Android App -

तभी सावलखेड़ा से सिराली जा रहे टिमरनी विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कु. अभिजीत शाह की नज़र रोड पर पड़े इन घायलो पर पड़ी ,जिसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी रोक कर पहले तो 108 पर कॉल किया। परंतु तीनो को गंभीर अवस्था में देखते हुए गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपने निजी वाहन मे ही बिठाकर सिराली के सरकारी अस्पताल ले जा कर उनका उपचार चालू करवाया व उनके परिजनों को सूचित कर मानवता का परिचय दिया। डॉक्टरों द्वारा भी घायलों को तुरंत प्रार्थमिक उपचार दिया गया। हम आपको बता दे की पूर्व में भी कई बार युवराज अभिजीत शाह ने घायलो को अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया है। उनके ऐसे ही नेक कार्य के कारण वो क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है।