jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा-बैतूल सांसद दुर्गादास उइके की अध्यक्षता में जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक टिमरनी संजय शाह, नगर पालिका अध्‍यक्ष सुरेन्‍द्र जैन, कलेक्टर संजय गुप्‍ता, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत राम कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में निर्देशित किया गया कि आवारा पशुओं को गौशाला एवं कांजी हाउस में शिफ्ट करें, सुअर पकड़ने हेतु टास्‍क फोर्स समिति का गठन किया जावे। शहर की यातायात व्‍यवस्‍था दुरस्‍त हो, चौराहो पर ट्राफिक लाईट एवं कैमरे लगे हो। बैठक में पूर्व बैठक में पालन प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करते हुए बताया कि यातायात जागरूकता हेतु मेराथन दौड़ तथा कक्षा 9 से 12 तक छात्रों को यातायात सुरक्षा हेतु जानकारी दी गई। उईके ने निर्देशित किया कि जन चेतना से सड़क सुरक्षा जनजागरूकता की जावे।