jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

समर्थन मूल्‍य पर गेहूँ के उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 20 फरवरी तक

मकड़ाई समाचार हरदा। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी उपार्जन वर्ष 2021-22 हेतु समर्थन मूल्‍य पर गेहूँ के उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की प्रक्रिया के तहत पंजीयन का कार्य 25 जनवरी 2021 से प्रारंभ हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 20 फरवरी 2021 है। कृषक पंजीयन केन्‍द्रों पर प्रात: 9 बजे से सायंकाल 7 बजे तक समस्‍त कार्य दिवसों में (रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर) अपना पंजीयन करा सकते है। किसान पंजीयन हेतु पंजीयन केन्‍द्रों का निर्धारण समिति स्‍तर पर किया गया है। कृषकों को और अधिक सशक्‍त करने तथा पंजीयन कराने के लिये कृषकों के पास प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्‍थायें, गिरदावरी किसान एप तथा कियोस्‍क कॉमन सर्विस सेंटर अथवा लोक सेवा केन्‍द्र पर गिरदावरी किसान एप के विकल्‍प उपलब्‍ध है।

- Install Android App -

      उन्‍होने बताया कि सिकमीदार एवं पट्टाधारी किसान समिति स्‍तर पर स्‍थापित पंजीयन केन्‍द्र पर ही पंजीयन करवा सकते है। सिकमीदार अथवा बटाईदार कृ‍षकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये रबी उपार्जन वर्ष 2021-22 में पंजीयन हेतु आवेदनकर्ता का उपार्जन हेतु अधिकतम अनुबंधित कुल रकबा 5 हेक्‍टेयर से अधि‍क नहीं होगा, सिकमी/बटाईदार अनुबंध की एक प्रति पंजीयन कराने वाले व्‍यक्ति अथवा कृषक द्वारा संबंधित तहसीलदार को उपलब्‍ध करानी होगी, पंजीयन के समय सिकमी/बटाईदार के साथ मूल भू-स्‍वामी के आधार नम्‍बर की जानकारी भी ली जावेगी, रबी उपार्जन वर्ष 2021-22 में किसान पंजीयन में 15 फरवरी 2021 तक कराये गये सिकमी/बटाईदार अनुबंध ही मान्‍य होंगे तथा सिकमी/बटाईदार के पंजीयन, रकबा एवं फसल का सत्‍यापन राजस्‍व विभाग के अमले द्वारा करने पर पंजीयन मान्‍य होगा।

        उन्‍होने बताया कि समस्‍त कृषकों को अपने खसरे की जानकारी आधार नम्‍बर से लिंक कराना अनिवार्य है, खसरे पर आधार नम्‍बर लिंक कराने हेतु कृषक संबंधित हल्‍का पटवारी से सम्‍पर्क करें।