jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

समर कैंप की आड़ में मतांतरण, बजरंग दल ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

मकड़ाई एक्सप्रेस 24छत्‍तीसगढ़ | पद्मनाभपुर दुर्ग के विश्वदीप स्कूल में आयोजित समर कैंप के दौरान कुछ लोग विरोध करने पहुंचे। विरोध करने पहुंचे बजरंग दल और भाजपा नेताओं का आरोप था कि स्कूल में समर कैंप की आड़ में मतांतरण किया जा रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि वहां पर मतांतरण जैसा कुछ नहीं था। वहीं विरोध करने पहुंचे बजरंग दल और भाजपा नेताओं ने स्‍कूल बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

- Install Android App -

वहां पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और पास के चर्च में आने वाले परिवार के बच्चों को बुलाया गया था। बच्चों को गुड टच बैड टच और अन्य तरह के नियमों की जानकारी दी जा रही थी। बजरंग दल और भाजपा के नेताओं ने स्कूल प्रबंधन पर मतांतरण करवाने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी लगते ही दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर पुलिस बल के साथ पहुंचे। वहीं नायब तहसीलदार ढालेंद्र बिसेन, प्रेरणा सिंह और जिला शिक्षा विभाग से बीईओ गोविंद साहू सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

पुलिस ने मौके पर ही एक जांच टीम बनाई। जांच टीम ने स्कूल के लैपटाप और उपस्थित बच्चों की जानकारी का मिलान किया तो पता चला कि वहां पहुंचे बच्चे उसी स्कूल में पढ़ने वाले थे। साथ ही पास के चर्च में आने वाले परिवारों के भी कुछ बच्चे थे। सभी बच्चे मसीही समाज के थे। मौके पर मतांतरण जैसी कोई बात नहीं मिली। इस कार्यक्रम के लिए स्कूल प्रबंधन ने किसी प्रकार की अनुमति या सूचना नहीं दी थी। इसलिए शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।