jhankar
ब्रेकिंग
आज प्रकाश पर्व: गुरु नानक जयंती, मानवता और भाईचारे का संदेश आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है, जानिए पूरे प्रदेश के मौसम का हाल धार में बड़ा हादसा: उज्जैन से मोरबी जा रही बस पलटी, 45 यात्री थे सवार, 8 घायल - डायल-112 ने बचाई जान कार्तिक पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब सोने-चांदी की कीमतों में 10 दिन बाद लौटी चमक, सोना 1500 रुपये महंगा हुआ जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त अनुग्रह सहायता संबंधी प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसम्बर से पूर्व कराएं फसलों का बीमा कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया

सरहद के रखवालों की बीवियां पति की फोटोज के साथ मना रही करवाचौथ

जम्मू: करवाचौथ का व्रत हर सुहाबिन की जिन्दगी में बहुत खास होता है। बीवियों की कामना यही होती है कि पूरे दिन के कठिन उपवास के बाद वे रात को चन्द्रमा को अध्र्य देते समय पति का मुख देखकर ही व्रत खोलें और उनकी जिन्दगी की लंबी उम्र की कामना करें। इनमें कुठ बीवियां ऐसी भी होती है जो पति की तस्वीर देखकर व्रत की शुरूआत करती हैं और तस्वीर देखकर ही व्रत को खोलती हैं। यह महान पत्नियां उन फौजी पतियों की हैं जो देश की रक्षा हेतु सरहदों पर तैनात हैं।

- Install Android App -

हम आपको आज ऐसी कुछ बहादुर बीवियों से मिला रहे हैं। इन्हें इस बात का दुख तो है पति त्यौहारों पर इनके साथ नहीं होते हैं पर साथ ही इस बात का गर्व भी है कि उनके सुहाग भारत मां की सेवा मेंग्रहते हैं। राजोरी सीमावर्ती जिले में भी कुछ एसी महिलाए है जिन्होंने अपने पतियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। उनसे जब पंजाब केसरी ने बात की तो उन्होंने कहा की करवा चौथ का व्रत हर पतिव्रता स्त्री रखती है, अपने पति की लम्बी आयु के लिए वो सुबह सरगी खाती हैं सजती सवरती हैं और शाम को पूजा अर्चना करने के बाद चाँद मे अपने पति का चहरा देखने के बाद व्रत को खोलती हंै। राजौरी सीमावारती जिले मे रहनी वाली रजनी ने भी अपने पति किशोर के लिए व्रत रखा है। रजनी के पति सेना मे हैं और इस समय भारत पाक सीमा पर दुश्मन का मुक़ाबला कर रहे हंै । रजनी ने बताया कि शादी को सात साल हो चुके हैं इन सात सालों में सिर्फ दो बार ही  व्रत के दौरान  उनके पति साथ थे और बाकी पाँच साल उनकी तस्वीर देख कर ही व्रत खोला।