ब्रेकिंग
हरदा: रिलाएबल सोसायटी ने आयोजित किया यूथ मीट :यूथ वॉइस के माध्यम से युवा स्वास्थ्य, नशाखोरी तथा भ्रष... घोर कलयुग हैवान दरिंदे भतीजे ने 80 साल की वृद्धा ( बड़ी मां) के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दस घंटे ... जोगा किले की दीवार पर खड़ा होकर युवक ले था सेल्फी, संतुलन बिगड़ने पर नर्मदा नदी में गिरा, एसडीईआरएफ ... हरदा में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न , कलेक्टर जैन आये प्रथम ! हरदा : जिले में रिक्त 21 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 122 सहायिका के पदों पर होगी भर्ती सागर कलेक्टर की भ्रमित पोस्ट को लेकर केदार सिरोही ने लिखा आपत्ति पत्र, दिग्विजय सिंह ने केदार सिरोही... मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मारा छापा, 80 हजार किलो खाद पकड़ी, कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों में नच... Today News: मप्र आज का मौसम : रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर-रीवा सम्भाग में भारी बारिश का अलर्ट राजा रघुवंशी हत्याकांड मे नया मोड़ शनिवार रात एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को एसआईटी ने पकड़ा! प्रॉपर्टी ब्रोकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

 सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग में शरद पूर्णिमा आज

मकड़ाई समाचार हंडिया। आश्विन शुक्ल पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के रूप में आज को सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग में मनाया जाएगा। वहीं स्नान दान तथा व्रत की पूर्णिमा उदयातिथि की मान्‍यतानुसार कल शनिवार को मनायी जाएगी। कल ही घरों व मंदिरों में सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना की जाएगी।

चंद्रलोक से पृथ्वी पर आती हैं धन व वैभव की देवी माता लक्ष्मी

शारदीय पूर्णिमा को चंद्रमा सोलह कलाओं की कलाओं के साथ अपनी शीतलता पृथ्वी पर प्रसारित करता है। इस दिन धन व वैभव की देवी माता लक्ष्मी चंद्रलोक से पृथ्वी पर आती हैं। यह पूर्णिमा सभी पूर्णिमाओं में सबसे सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। इस दिन चंद्रमा के प्रकाश में औषधीय गुण मौजूद रहते हैं। जिनमें कई असाध्य रोगों को दूर करने की शक्ति होती है। इस दिन चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है जो धन, प्रेम और सेहत तीनों प्रदान करती है। प्रेम और कलाओं से परिपूर्ण होने के कारण भगवान कृष्ण ने इसी दिन महारास रचाया था।

सिद्धि योग में शरद पूर्णिमा से समृद्धि व वैभव

पंडित रामचंद्र गीते ने बताया कि आश्विन शुक्ल पूर्णिमा शुक्रवार 30 अक्टूबर को अश्विनी नक्षत्र व रवियोग व सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग में शरद पूर्णिमा मनायी जाएगी। इस पुण्य फलदायी योग में शुभ व मंगल कार्य करने से कार्य जल्दी सिद्ध होता है। इस दिन संध्या में माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना, श्रीसूक्त का पाठ, कमल पुष्प व कमलगट्टा का अर्पण तथा पूरी रात घी का दीपक जलाने से सुख-समृद्धि, धन लाभ, वैभव एवं ऐश्वर्य में वृद्धि होती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन खरीदारी और नए काम आरंभ करना शुभकर होता है।

- Install Android App -

चंद्रमा की किरणें बरसाएंगी औषधीय अमृत

शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की सोममय रश्मियां पेड़ पौधों और वनस्पतियों पर पड़ने से उनमे भी अमृत का संचार हो जाता है। माना जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की किरणों से जो अमृत वर्षा होती है। इस दिन दूध से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करने का विधान है। इस खीर को तैयार करने के बाद उसे खुले आकाश के नीचे मैदान में या घर की छत पर इस तरह रखा जाता है,कि उसपर चंद्रमा की किरणें सीधी पडती रहें।

इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से चंद्रमा से जनित दोष शांति, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि और आरोग्य प्रदान करने की क्षमता आ जाती है। यह प्रसाद ग्रहण करने से प्राणी को मानसिक कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। चंद्र की पीड़ा के कारण जातक को कफ, खांसी, सर्दी-जुकाम, अस्थमा, फेफड़ों और श्वांस के रोग संबंधी परेशानियां रहती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र का अवलोकन व आराधना तथा शीतल खीर का प्रसाद ग्रहण करने से इन रोगों से मुक्ति मिलती हैI

शरद पूर्णिमा का पौराणिक महत्व

आश्विन पूर्णिमा यानि शरद पूर्णिमा देवों के चतुर्मास के शयनकाल का अंतिम चरण होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था। इसलिए सुख, सौभाग्य, आयु, आरोग्य और धन-संपदा की प्राप्ति के लिए इस पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। इस रात को मां लक्ष्मी स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर प्रकट होती हैं। शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा, विष्णुसहस्रनाम का पाठ, चौमुख दीपक जलाने से घर में सुख शांति, आर्थिक संकटों से छुटकारा, सुख-समृद्धि में निरंतर इजाफा होता है।