jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च... आज का राशिफल — 11 सितंबर 2026 🌟 जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहते है आज आपके भ...

सर्व ब्राह्मण वेलफेयर सोसायटी ने किया शिक्षकों का सम्मान

मकड़ाई समाचार हरदा। समाज सेवी संस्था सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी शिक्षक दिवस के अवसर पर समाज के वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करते हुए गुरु पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था के सचिव शिशिर गार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री गणेश उत्सव 2022 के अंतर्गत विभिन्न आयोजन किए  गए थे, इसके अंतर्गत प्रथम दिवस सामूहिक प्रार्थना एवं समाज के प्रतिभावान बच्चों के द्वारा भजन, मोदक सजावट, फैंसी ड्रेस आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए, रविवार को द्वितीय दिवस अंताक्षरी भजन, एवं 15 वर्ष तक के बच्चों के तात्कालिक भाषण आयोजन किया गया तृतीय व समापन दिवस पर शिक्षक दिवस के अवसर पर “शिक्षक सम्मान समारोह” के तहत नगर के वरिष्ठ सामाजिक शिक्षकों को सम्मानित कर गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रजनीश शर्मा, श्री अशोक पाराशर, श्रीमती रंजना भारद्वाज, ऋषि पारे, मदन गोपाल व्यास, आदि लोगो ने संबोधित किया, कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को  संस्था के श्री प्रवीण काशिव द्वारा पुरुस्कृत किया गया।

- Install Android App -