jhankar
ब्रेकिंग
दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप... आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे मोहाली में सनसनी: रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगीं शराब के नशे में हु... आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल... हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी

सलकनपुर मंदिर में लाखों की चोरी मामला : 2 आरोपियों की तस्वीर जारी, 50 हजार का इनाम घोषित, कुछ संदिग्ध हिरासत में

मकड़ाई समाचार सीहोर। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े देवी धाम सलकनपुर में हुई लाखों की चोरी के मामले में एक दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के हाथ अब तक खाली है। हालांकि पुलिस ने चार-पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तस्वीर जारी किया है और 50 हजार का इनाम घोषित किया गया।

- Install Android App -

बता दें कि सीहोर जिले में स्थित प्रसिद्ध सलकनपुर देवी धाम में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दो नकाबपोश अज्ञात चोरों ने मंदिर के पिछले गेट का ताला तोड़कर स्ट्रांग रूम में रखें लगभग 10 लाख रुपये बोरी में भरे रखे थे। जिसमें से लगभग 5 से 7 बोरी अज्ञात चोरों लेकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह 4.30 बजे जब मंदिर के पुजारी पूजा अर्चना के लिए मंदिर के गेट पर पहुंचे, तो स्ट्रांग रूम और पिछले गेट का ताला टूटा देखा। जिसके बाद मंदिर के पुजारी ने तत्काल मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन को जानकारी दी।

जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस मामले में अब तक सीसीटीवी फुटेज भी जारी नहीं हो सका है। मंदिर सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने पर सीहोर एसपी ने 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सीहोर एसपी ने 18 वी वाहनी ई कंपनी विशेष सशस्त्र बल के पुलिसकर्मी में प्रधान आरक्षक लाल सिंह सहित 4 आरक्षक आलोक सिंह भदोरिया, गौरव गुर्जर, श्याम सिंह मरकाम और पुष्पराज शर्मा को सस्पेंड किया है। क्षेत्र की पुलिस चौकी और थाने की कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई है।