jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप... आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे

बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में भगदड़ से महिला की मौत, पंडित धीरेंद्र शास्त्री और डीएसपी का सामने आया बयान

मकड़ाई समाचार भिंड। चंबल संभाग के भिंड जिले के दंदरौआ धाम में बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही थी। जहां बेकाबू हुई भीड़ के कुचलने से वृद्ध महिला कृष्णा बंसल की मौत हो गई। अब पुलिस और बागेश्वर धाम महंत धीरेंद्र शास्त्री का बयान सामने आया है। महिला की मौत की वजह सीढ़ी से गिरने और सफोकेशन बताया गया है।

बागेश्वर महंत कथा वाचक वीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कथा स्थल पर किसी भी प्रकार की कोई भगदड़ नहीं हुई है। मंदिर जाते समय रास्ते में गेट पर सीढ़ियों से फिसलने के चलते महिला गिरी और दम घुटने से मौत हुई है। वह महिला पहले से ही बीपी और शुगर की बीमारियों से पीड़ित थी। अचानक भीड़ में गिरने और सफोकेशन के चलते उसकी मौत हो गई।

- Install Android App -

डीएसपी सौरभ कुमार ने बताया कि मंदिर प्रांगण और कथा स्थल पर किसी भी प्रकार की भगदड़ नहीं मची थी। मंदिर में महिला दर्शन करने के लिए जा रही थी, उसी वक्त ज्यादा भीड़ होने के चलते तीन महिलाएं अचानक सीढ़ियों से फिसल कर गिर गई। जिससे मुरैना की रहने वाली एक वृद्ध महिला कृष्णा बंसल की सफोकेशन के चलते दम घुटने से मौत हो गई। दूसरी महिला जिला अस्पताल में भर्ती है और एक महिला की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है।

घायलों की बात करें तो एक ओवरलोड टेंपो कथा स्थल से 10 किलोमीटर दूर गाता मोड़ पर पलट गई। जिसके चलते आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। जिनको जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा गया था। पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था है और कार्यक्रम सुचारू रूप से जारी है।

बता दें कि इन दिनों भिंड के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम में बागेश्वर सरकार पंड़ित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगा हुआ है। वे यहां सीय पिय मिलन समारोह में हनुमान कथा का वचन कर रहे हैं, जिसके चलते प्रतिदिन 3-5 लाख लोगों की भीड़ जुट रही है। वहीं मुरैना की रहने वाली कृष्ण बंसल भी अपने परिवार के साथ दंदरौआ धाम पहुंची थी, लेकिन मंदिर के गेट पर बेकाबू भीड़ ने उन्हें रौंद दिया, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।