jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

सलकनपुर विजयासन देवी मंदिर में चोरी, स्ट्रांगरूम से नोटों से भरी बोरियां उठाकर ले गए चोर

मकड़ाई समाचार सीहोर। जिले के सलकनपुर गांव में स्‍थित विजयासन देवीधाम में चोरों ने धावा बोला। घटना सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात की है। चोर मंदिर के स्ट्रोंगरूम से नोटों से भरे बोरियां उठाकर ले गए हैं। यह घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामले की जानकारी पुलिस को मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब सवा चार बजे मंदिर से फोन आया। मंदिर में व्यवस्थापक और पुजारी गण सुबह पूजा के लिए पहुंच जाते हैं। उन्होंने वहां देखा कि मंदिर के स्ट्रांगरूम रूम के बाहर नोटों की एक बोरी रखी है। जिसे देख कर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत मुझे फ़ोन किया। मैंने सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की तो उन्हें सीसीटीवी में दो आदमी मंदिर के स्ट्रोंगरूम से नोटों की चार बोरी ले जाते दिखे। जिसमें से एक बोरी वो शायद स्ट्रोंगरूम के बाहर ही छोड़ गए। वहीं एक बोरी रोपवे के पास भी मिली है।

- Install Android App -

महेश उपाध्याय ने बताया कि कितना कैश था, यह रिकॉर्ड में है, लेकिन फिलहाल यह बताना मुश्किल है कि चोर कितना पैसा ले गए। हम एक बोरी में दो से सवा दो लाख रुपये रखते हैं। यदि वो दो बोरी और कुछ और कैश ले गए हैं तो करीब चार से पांच लाख रुपये वो ले जा पाए हैं। वहीं स्ट्रोंगरूम के बाहर कटे फटे नोट की बोरी भी हम रखते हैं। उसमें से भी कुछ बोरी कम है। हिसाब मिलाने पर सही आंकड़ा सामने आएगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस और प्रशासन के कई बड़े अधिकारी मंदिर परिसर में पहुंचे हैं।