jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात शूटरों ने की फायरिंग, राज्य सरकार ने सुरक्षा बढ़ाई

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के जिम्मेदारी लेने का दावा। गृह विभाग की जांच जारी!

मुंबई: बड़ी खबर महाराष्ट्र के मुंबई से आ रही है। फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 2 बाइक सवारों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।

- Install Android App -

इस घटना के बाद महाराष्ट्र के cm एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी बात करते हुए सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने को कहा। वही सुबह से ही सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मालूम हो कि पूर्व सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

मुंबई पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस का एनालिसिस है उसके मुताबिक दोनों आरोपी 5 फिट 8 इंच के लंबे हो सकते। पुलिस का यह भी मानना है कि दोनों आरोपी राज्य के बाहर के हो सकते हैं। सलमान के घर के बाहत जितने भी CCTV कैमरे लगे थे, उनके DVR को पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है।