jhankar
ब्रेकिंग
करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव हरदा में 6 माह में भी नहीं मिली आरटीआई की चाही गयी जानकारी ! आवेदक ने कलेक्टर को शिकायत की 

Accident News : बेटी की शादी का कार्ड बांटकर आ रहे किसान की बाइक फिसली, ट्रक ने रौंदा हुई मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर में कब क्या हो जाए कुछ कहा नही जा सकता हंै। सड़क दुर्घटनाएं विगत दो माह से देखने को ज्यादा मिल रही है। अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटने आए किसान पिता की बायपास पर सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक का पहिया अचानक फिसल गया और ट्रक रौंदते हुए निकल गया।मृतक का नाम मन्ना सिंघार बताया जा रहा है। रविवार को मन्ना के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। कनाड़िया पुलिस ने बताया कि नयापुरा तिरला सरदारपुर जिला धार निवासी 43 वर्षीय मन्ना की बेटी की शादी 20 अप्रैल को है। इसके लिए मन्ना शनिवार को रिश्तेदारों को निमंत्रण देने गया था। वापिस घर की ओर लोटने के दौरान मन्ना कच्चे रास्ते से सड़क पर आने की कोशिश कर रहा था। तभी बाइक फिसली और पीछे से आ रहा ट्रक चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि मन्ना के बैग में शादी के कार्ड से नंबर लेकर फोन किया और परिजन घटना स्थल पर पहुंचे । पुलिस ने शव एमवाय अस्पताल भिजवा दिया। है।