ब्रेकिंग
पुलिस को चकमा देने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश साड़ी पहन घूंघट में अपने घर में था बैठा ! पुलिस पहुंची तो ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने आंगनवाड़ी, स्कूल, अस्पताल और उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण हंडिया : लापरवाह सरपंच सचिव, परेशान ग्रामीण व्यापारी, साप्ताहिक हाट बाजार लापरवाही और अनदेखी का हो ग... शादीशुदा युवती से प्यार मे हुआ युवक का कत्ल ! युवती के परिजनों को युवक के कत्ल के आरोप किया गिरफ्तार पं प्रदीप मिश्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगें कथावाचाक मिश्रा से भड़का है कायस... होटल में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस की छापामारी में 5 लोग पकड़ाए दमोह कलेक्टर का बयान अवैज्ञानिक व भ्रामक - केदार सिरोही ईरान से सुरक्षित निकाले गए 110 छात्र आज पहुंचेगें दिल्ली उप सरपंच पति पर आरोप प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की भूमि पर कब्जा कर बनाई रातों रात दुकान, मिठाई वाले को कि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

ससुराल में साली को छेड़ने पर दामाद की हत्या, 4 महीने बाद मिला कंकाल, साली को आधी घरवाली समझने वाले रहें सावधान!

रात में मेहमानों के आने पर पार्टी का आयोजन किया गया था

मकड़ाई समाचार रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। ससुराल में साली के साथ छेड़छाड़ करना दामाद को भारी पड़ गया। ससुरालवालों ने विवाद के बाद अपने ही दामाद को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उसकी हत्या कर दी। चार महीने बाद मृतक का कंकाल मिला। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसलिए साली को आधी घरवाली समझने वाले लोग भी सावधान रहें!

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक रीवा के मऊगंज पुलिस ने 4 महीने पहले दामोदर गढ़ भवनकोदआरी पहाड़ के जंगल में एक नर कंकाल मिला था। इस अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पकड़े गए आरोपियों में शिव बहादुर सिंह गौड़ उर्फ छोटे, भैया लाल सिंह गोड़ उर्फ बब्बू, वंशबहोर सिंह गौड़ उर्फ लाला, लाल बहादुर सिंह गोंड, दल प्रताप सिंह गौड़ उर्फ देव प्रताप निवासी दामोदरगढ़ शामिल है।

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि बरसात के सीजन में राम सुहावन सिंह उर्फ संतोष निवासी जड़गुड़ थाना हनुमना अपने ससुराल आया था। जहां रात में मेहमानों के आने पर पार्टी का आयोजन किया गया था। उसी पार्टी के दौरान राम सुहागन ने अपनी साली के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट भी की थी।

इस घटना के बाद शोर-शराबा सुनकर सभी आरोपी मौके पर पहुंचे और पीट-पीट कर दमाद को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले को छिपाने के लिए शव को जंगल में फेंक कर झाड़ियों से ढक दिया। जिसके शव का कंकाल बीते दिनों पुलिस ने बरामद किया था। पूरे मामले का कंट्रोल रूम में खुलासा किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।